संवाद की रजत जयंती के अवसर पर प्रकाशित यह विजन डॉक्यूमेंट संस्था की 25 वर्षों की वैचारिक, सामाजिक और रचनात्मक यात्रा का दस्तावेज़ होने के साथ-साथ वर्ष 2026 से 2050 तक की भावी दिशा का भी स्पष्ट खाका प्रस्तुत करता है। इसमें स्वशासन, स्वावलंबन, स्वाभिमान, आजीविका, आज़ादी और आनंद पर आधारित 'इंडिजीनोक्रेसी' की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए आदिवासी जीवन-दृष्टि, जल–जंगल–ज़मीन के संरक्षण, जलवायु न्याय, महिला नेतृत्व, ग्राम स्वशासन और सामाजिक समानता पर आधारित समाज निर्माण की रणनीति प्रस्तुत की गई है। यह दस्तावेज़ अगले 25 वर्षों के लिए संवाद की वैचारिक प्रतिबद्धताओं, प्राथमिकताओं और परिवर्तनकारी पहलों का दूरदर्शी घोषणापत्र है।

